
लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से पांच चरणों का मतदान संपन्न हो जाने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल जनता दल (युनाइटेड) नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग फिर से उठाने लगा है। बिहार जेडीयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने गुरुवार को एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए।
Published: undefined
जेडीयू नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा, "इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को बहुमत नहीं मिल रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए।" बलियावी के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित सभी नेता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में बलियावी का यह अलग राग अपनाना कई इशारे करता है।
Published: undefined
उन्होंने विरोधियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बलियावी को अगर कहीं और जाने की इच्छा है तो उन्हें स्पष्ट कहना चाहिए। नवीन ने दावा करते हुए कहा कि यह बलियावी के अपने दिमाग की उपज है।
Published: undefined
जेडीयू नेता के बयान पर विपक्ष ने भी तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब बीजेपी ही बताए कि उनके गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री पद का चेहरा है। नीतीश कुमार बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपने को तैयार बैठे हैं।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined