लोकसभा चुनाव 2019

पुरानी चीजों पर चीनी लाइटें लगा दूर से फोटो  खींचकर नया बताते हैं पीएम मोदी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के विकास के दावे पर भी जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘वाराणसी में दिखाने के लिए सिर्फ एयरपोर्ट तक ही सड़क बनी है। दूसरा पता चला कि एक पुल बना है, बाद में पता चला कि 75 साल पुराना है, सिर्फ चीन की लाइटें लगाकर दूर से फोटो लेकर नया दिखाते हैं।’

फोटो: @INC
फोटो: @INC 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या के लोगों के पास पहुंचीं और वहां पर मौजूद जनता के सामने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘न्याय’ योजना पर जनता को समझना चाहिए कि उनके हित के बारे में कौन बात कर रहा है।

अयोध्या के आदिलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी बीजेपी पर जमकर बरसीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार झूठ और प्रचार पर टिकी है। जनता की तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं है। देश के युवा बेरोजगार हैं। आज मनरेगा किसानों को 6-6 महीने तक पैसा नहीं मिल रहा है। यह जानबूझकर किया जा रहा है, क्योंकि मनरेगा को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी राज में लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है, उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जनता की तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है। देश का युवा बेरोजगार घूम रहा है। प्रियंका ने पीएम मोदी के विदेश दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'जब मैंने लोगों से पूछा कि वाराणसी के गांवों में प्रधानमंत्री मोदी आते हैं तो मुझे जवाब मिला कि वह यहां नहीं आते हैं। मैं उनके बारे में सोचकर आश्चर्यचकित थी कि उन्होंने कुछ किया होगा। वह पूरी दुनिया घूमते हैं और हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन वह अपने ही लोगों से नहीं मिले।'

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने न्याय योजना का वादा किया, तो बीजेपी वाले इसे चुनावी कह रहे हैं। हम जुमलेबाजी नहीं करते। हमने मनरेगा दिया, ये उसको अंदरखाने बंद करना चाहते हैं। 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख तो इनके जुमले हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के विकास के दावे पर भी जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, 'वाराणसी में मैंने पूछा कि विकास हुआ तो बताया गया दिखाने के लिए सिर्फ एयरपोर्ट तक ही सड़क बनी है वो भी 15 किलोमीटर तक की, जबकि ये सड़क कांग्रेस सरकार के दौर में पास की गई थी और वह भी 150 किलोमीटर की. दूसरा पता चला कि एक पुल बना है, बाद में पता चला कि 75 साल पुराना है, सिर्फ चीन की लाइटें लगाकर दूर से फोटो लेकर नया दिखाते हैं।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा