लोकसभा चुनाव 2019

बीजेपी अध्यक्ष का शाही फरमान, लौट के गिरिराज बेगूसराय को आए

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘’गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नवादा लोकसभा सीट से टिकट कटने से नाराज जल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना होगा। बीजेपी अध्यक्ष ने शाही फरमान जारी करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि गिरिराज सिंह नवादा से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने बेगूसराय जाने से इनकार कर दिया था। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ''गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''

Published: undefined

गिरिराज सिंह नवादा से ही टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से मैदान में उतारा है। इस बात को लेकर गिरिराज नाराज चल रहे थे। उन्होंने कहा था कि वो चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ नवादा से। इसके लिए उन्होंने बीजेपी के राज्य इकाई को जिम्मेदार ठहराया था। सोमवार को इस मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने कहा था कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।

गिरिराज ने सोमवार को कहा था कि ''मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मुझे बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे।'' यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरिराज ने कहा ''मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे।''

कल (मंगलवार) बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी कहा था कि गिरिराज सिंह को बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना होगा। वहीं अब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के ट्वीट को गिरिराज सिंह ने रीट्वीट भी किया है। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। उनके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं बचा था। ऐसे में शाही फरमान पर गिरिराज को लौटकर बेगूसराय आना पड़ा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू बोले- पिछली रात बहुत तेज बारिश हुई, नुकसान का आंकड़ा हो सकता है बड़ा

  • ,
  • उपराष्ट्रपति चुनावः सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती, बोले- न दिखाई दे रहे, न कुछ बोल रहे

  • ,
  • राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ के हालात को पीड़ादायक बताया, सरकार से मिशन मोड में काम करने की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का भारत को लेकर दावा, 'अब देर हो चुकी' और अफगानिस्तान में भूकंप से 800 लोगों की मौत

  • ,
  • दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का निर्देश