
अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अमेठी में स्मृति ईरानी के सबसे खास सहयोगी रवि दत्त मिश्रा ने उनका साथ छोड़ दिया है। जिस दिन स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट के लिए पर्चा भार, ठीक उसी दिन रवि दत्त मिश्रा कांग्रेस में शामिल हो गए।
कहा जाता है कि रवि दत्त मिश्रा ही स्मृति ईरानी को अमेठी लेकर आए थे। रवि दत्त मिश्रा ही वह आदमी है जिनके यहां केंद्रीय मंत्री अपने अमेठी दौरे पर जाने के दौरान अक्सर ठहरा करती थीं। रवि दत्त मिश्रा बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हुए। बता दें कि रवि दत्त मिश्रा इससे पहले समाजवादी पार्टी की यूपी में सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साल 2014 में अमेठी से जीत हासिल की थी। उन्होंने यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी को हराया था। बीजेपी ने स्मृति ईरानी को एक बार फिर से अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी ने 10 तारीख को अमेठी से अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राहुल ने दो घंटे तक रोड शो करने के बाद दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं स्मृति ईरानी ने कल (11अप्रैल) नामांकन दाखिल किया था। अमेठी में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 मई को वोट डाला जाएगा। परिणामों की घोषणा 23 मई को की जाएगी।
Published: 12 Apr 2019, 6:00 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Apr 2019, 6:00 PM IST