हालात

गुजरात में दर्दनाक हादसा, नमक बनाने वाली फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबकर 12 मजदूरों की मौत, 18 घायल

मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से कम से कम 12 मजदूरों कों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दीवार गिरने से करीब 30 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

गुजरात में एक नमक बनाने वाली फैक्ट्री मे दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 लोगों की दबकर मौत हो गयी।

ये घटना मोरबी की हलवद जीआइडीसी की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया।बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अभी भी 15 से ज्यादा मजदूर दबे हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि दीवार के पास बैठकर मजूदर नमक की पैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पूरी की पूरी दीवार ढह गई। हादसे के करीब आधा घंटे पहले यहां 70 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन इनमें से 30 से ज्यादा मजदूर खाना खाने बाहर चले गए थे।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया गया है। पीएमओ ने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत