हालात

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रविवार शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

पंजाब के अमृतसर के मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृतसर पुलिस ने बताया कि मजीठा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रविवार शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी। पीने वालों में से कुछ लोगों की मौत सोमवार सुबह में ही हो गई थी, लेकिन को बाद में इस बात की सूचना मिली।

नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया, "यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है, जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। 14 लोगों की मौत हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 May 2025, 9:50 AM IST

  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

  • ,
  • अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, AI में हमें बदनाम करने की कोशिश

  • ,
  • महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख तो महाराष्ट्र 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे

  • ,
  • BJP के गढ़ में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भवानीमंडी में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने परिवार संग थामा हाथ