हालात

अफगानिस्तान के काबुल से स्वदेश लौटे 120 भारतीय, गुजरात के जामनगर लेकर पहुंचा एयरफोर्स का विमान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि मौजूदा हालात के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी तथा हमारे राजदूत तत्काल भारत लौटेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान के काबुल से भारतीय राजदूत समेत अन्य नागरिकों को लेकर निकला वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित अफगानिस्तान से भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान में चार पत्रकारों के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान और काबुल स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारी और अधिकारी सवार थे।

बताया जा रहा है कि यह विमान ईरान के रास्ते भारत पहुंचा है, क्योंकि विमान पाकिस्तान के वायु क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि अफगानिस्तान की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए सरकार ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारियों और राजदूत को तत्काल वापस बुलाने का फैसला किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि मौजूदा हालात के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी तथा हमारे राजदूत तत्काल भारत लौटेंगे।

भारत ने यह फैसला बीते रविवार को अफगानिस्तान में अशरफ गनी सरकार को सत्ता से बेदखल किए जाने और वहां की बिगड़ी सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल