हालात

जम्मू-कश्मीर: खड़े ट्रक से टकराई अमरनाथ यात्रियों की बस, 13 श्रद्धालु घायल

अमरनाथ यात्रियों की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। उधमपुर में बिरमा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 अमरनाथ यात्री घायल हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  जम्मू-कश्मीर में ट्रक से टकराई अमरनाथ यात्रियों की बस, 13 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के नजदीक अमरनाथ यात्रियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। उधमपुर एसएसपी रईस भट्ट ने बताया कि 2 से 3 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल घायल हुए 13 लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, वे हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं, ताकि घायलों को पूरी सहायता मिले। उन्होंने कहा कि, घायलों में अधिकतर झांसी और उत्तर प्रदेश के आसपास के रहने वाले हैं।

इससे पहले चार जुलाई को बालटाल स्थित बरारी मार्ग में भूस्खलन के जद में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे। यह जत्था बालटाल के 14 किलोमीटर के रुट पर सफर कर रहे थे।

अधिकारियों की जानकारी के अनुसार दो हफ्तों में 1,33,000 से ज्यादा लोगों ने अमरनाथ गुफा के दर्शन कर लिए हैं। बुधवार को यात्रा के लिए 3,419 तीर्थयात्रियों का समूह अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों की ओर से बताया गया है, “अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी। अब तक 1,33,481 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। बुधवार को ही 15,696 लोगों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। अमरनाथ गुफा के लिए तीर्थयात्रा 26 अगस्त को संपन्न होगी।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?