हालात

मध्य प्रदेश के गुना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत, करीब 12 यात्री घायल, गुजरात से यूपी जा रही थी बस

बस में सवार ज्यादातर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हादसे में प्रभावित हुए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 12 यात्री घायल हो गए। बस गुजरात के अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रही थी। बताया जा रहा है कि गुना के चांचौड़ा-बीनागंज इलाके में बस का टायर पंचर हो गया। नेशनल हाईवे पर बस का स्टाफ पंचर हुए टायर को बदलने के लिए जैक लगा रहा था। इसी दौरान ब्यावरा की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी।

हादसा तड़के करीब 4 बजे हुआ। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बास से निकाला गया। घायलों को गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हादसे में प्रभावित हुए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे में मरने वालों में कंडक्टर और एक यात्री शामिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन