हालात

महाराष्ट्र के ठाणे में 4 महीनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 1,800 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप माने ने बताया कि ठाणे शहर में सोमवार को सबसे ज्यादा 69 मिमी बारिश हुई। जिले में एक दिन में कुल 119.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अब तक जिले में उसके मौसमी औसत की 70.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले चार महीनों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इस मॉनसून में जिले में अब तक 1,842.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप माने ने बताया कि मई से अब तक हुई इन मौतों का कारण पेड़ गिरना, डूबना, बिजली गिरना और करंट लगना आदि रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ठाणे शहर में सोमवार को सबसे ज्यादा 69 मिमी बारिश हुई। जिले में एक दिन में कुल 119.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अब तक जिले में उसके मौसमी औसत की 70.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

माने के अनुसार, सबसे ज्यादा 11 मौतें कल्याण तालुका में हुईं, जबकि शाहापुर में पांच, मुरबाद में तीन और ठाणे तालुका में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। इस दौरान 11 लोग घायल भी हुए।

बारिश से संबंधित घटनाओं में 337 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से पांच मकान सोमवार को प्रभावित हुए। इसके अलावा, 13 मवेशियों की मौत हुई और अंबरनाथ में 20 परिवारों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह