हालात

देश में 24 घंटे में कोरोना के 2,338 नए केस आए सामने, 19 मरीजों की मौत

देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर 0.64 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.61 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,63,883 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.04 करोड़ से अधिक हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में पिछले 24 घंटे 2,338 नए कोविड मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार को 2706 कोरोना मामले सामने आए थे। केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। इसी अवधि में, देश में 19 लोगों की मौत हुई है, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,630 हो गई।

इस बीच, देश का सक्रिय मामले 17,883 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,134 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,15,574 हो गई। भारत की रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है।

इस बीच, देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर 0.64 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.61 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,63,883 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.04 करोड़ से अधिक हो गई।

मंगलवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 193.45 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,45,38,123 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 4 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और रुपया भी हुआ मजबूत