हालात

सेल के 28 वरिष्ठतम अधिकारी निलंबित, जानें मामला

सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इसका कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

 इस्पात मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के निदेशक (वाणिज्यिक) वी.एस. चक्रवर्ती और निदेशक (वित्त) ए.के. तुलसियानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कंपनी ने कहा, "इस्पात मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए सेल ने कंपनी के बोर्ड स्तर से नीचे के 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।"

इसमें कहा गया कि यह मामला लोकपाल के निर्देशानुसार की जा रही कुछ जांचों से जुड़ा है।

सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इसका कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “हम कॉर्पोरेट प्रशासन और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित हैं। सेल गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग में मजबूती से खड़ा है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति