हालात

उत्तर प्रदेश: जेल में हुई कोरोना की रैंडम टेस्टिंग तो निकले तीन अधिकारी और 117 कैदी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश की बस्ती जेल में कोरोना का कहर शुरु हुआ है। जेल के तीन अधिकारी और 117 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके पॉजिटिव होने का पता रैंडम टैस्टिंग के दौरान चला।

फोटो आईएएनएस
फोटो आईएएनएस 

उत्तर प्रदेश की बस्ती जेल में कोरोना का कहर शुरु हुआ है। जेल के तीन अधिकारी और 117 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके पॉजिटिव होने का पता रैंडम टैस्टिंग के दौरान चला।इतने लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल की इस बैरक को एल-1 अस्पताल में बदल दिया गया है और डॉक्टरों की एक टीम तैनात कर दी गई है।

बस्ती जेल के जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कोरोना संक्रमण जेल के कुछ अधिकारियों से फैला है, जो जेल के बाहर आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियों को आइसोलेशन बैरक में रखा गया है।

ध्यान रहे कि पहली जनवरी को भी जेल में रैंडम टेस्टिंग कराई गई थी लेकिन तब कोई भी कैदी पॉजिटिव नहीं पाया गया था। लेकिन अचानक इतने कैदियों के पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

बस्ती जेल में इस समय 1275 कैदी हैं, वहीं 50 से ज्यादा जेल कर्मी तैनात हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो