हालात

कोरोना का कहर! भारत में एक दिन में मिले 341 नए केस, केरल में तीन मरीजों की मौत

कोरोना के केरल में 292, तमिलनाडु में 13, महाराष्ट्र 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुडुचेरी में 4, दिल्ली और गुजरात में 3 पंजाब और गोवा एक-एक मामले मिले हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरु कर दिया है। कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 341 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान केरल में 3 मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के केरल में 292, तमिलनाडु में 13, महाराष्ट्र 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुडुचेरी में 4, दिल्ली और गुजरात में 3 पंजाब और गोवा एक-एक मामले मिले हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 2311 है।

उधर, WHO ने हाल के समय में कोरोना महामारी की बढ़ती स्थितियों के बीच बड़ी हिदायत दी है। साथ ही सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ने और कोरोना के नए सबवैरिएंट जेएन.1 को लेकर दुनिया के कई देशों को अलर्ट कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप लगातार बदल रहा है। WHO ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन इसमें कारगर है और इसके जोखिम से मरीजों को बचाती हैं।

WHO लगातार मामलों की निगरानी रख रहा है और एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले, बंद या खराब हवा वाले इलाकों में मास्क पहनें। साथ ही जहां तक संभव हो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। WHO ने यह भी कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

भारत में भी एस सब-वेरिएंट का एक मामला केरल से आ चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करने का ऐलान किया है। वहीं अलग-अलग राज्यों में भी सरकारें एडवाइजरी जारी कर रही हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। उनकी यह टिप्पणी केरल और अन्य राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद आई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन