हालात

ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 4 श्रमिकों की मौत, कई की हालत गंभीर

आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) करती है। लेकिन मारे गए चारों श्रमिक संविदा पर निजी कंपनी द्वारा लगाए गए थे। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी के अध्यक्ष हिमांशु सेखर बल ने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की एक इकाई में बुधवार सुबह जहरीली गैस रिसाव होने से वहां काम कर रहे कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। यह हादसा आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में तड़के सुबह हुआ और इस दौरान यहां कुल 10 श्रमिक काम कर रहे थे।

आरएसपी के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत प्लांट की एक इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई। इन्हें इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई, जबकि आरएसपी के क्लीनिक में अभी कुछ अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है।

आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) करती है। लेकिन मारे गए चारों कर्मचारी संविदा पर निजी कंपनी स्टार कंस्ट्रक्शंस द्वारा लगाए गए थे। मौतों की पुष्टि करते हुए राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी के अध्यक्ष हिमांशु सेखर बल ने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है। मृतकों की पहचान गणेश चंद्र पैला (55), रवीन्द्र साहू (59), अभिमन्यु साह (33) और ब्रम्हानंद पांडा (51) के रूप में की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरएसपी ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और एक दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट