हालात

दिल्ली में बच्चों समेत परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप, सुसाइड या हत्या?

बाहरी दिल्ली के एक घर में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों का शव बरामद हुआ है। चारों शव संदिग्ध हालात में मिले हैं, वहीं सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बाहरी दिल्ली के एक घर में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों का शव बरामद हुआ है। चारों शव संदिग्ध हालात में मिले हैं, वहीं सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

खबरों की मानें तो पति की उम्र तीस साल बताई जा रही है, पत्नी की उम्र 25 साल है। वहीं, दोनों बच्चों की उम्र तीन साल और छह साल के करीब है। मौत के कारण के बारें में अभी कुछ भी नहीं पता चल रहा है? दिल्ली पुलिस की मानें तो मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति