हालात

बिहार में शराबबंदी में भी खूब छलक रहा है जाम, पार्टी करते 4 मुखिया, 2 मुखिया पति सहित 18 गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में चार मुखिया, दो महिला मुखियाओं के पति और एक प्राथमिक कृषि ऋण सहयोग समिति (पैक्स) के पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान वहां से 125 लीटर शराब, दो पिस्तौल तथा 23 कारतूस बरामद किए गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के रोहतास जिले में रविवार रात चार मुखिया और दो मुखिया के पति सहित 18 लोगों को शराब का सेवन करने के दौरान राज्य में शराबबंदी कानून की अवहेलना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मेजबानी कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दरीगांव में सरकारी कार्यालय पंचायत भवन से सटे एक घर में शराब पार्टी आयोजित की गई है, जिसमें कई लोग शामिल हैं। इसी सूचना के आधर पर पुलिस की एक टीम बनाकर उक्त घर में छापेमारी की गई, जहां से शराब का सेवन करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में चार मुखिया, दो महिला मुखियाओं के पति और एक प्राथमिक कृषि ऋण सहयोग समिति (पैक्स) के पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घर के मालिक को भी शराब की पार्टी आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान वहां से 125 लीटर शराब, दो पिस्तौल तथा 23 कारतूस बरामद किए गए हैं।

रोहतास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दरीगांव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, आलमपुर के मुखिया विजय पासवान, नौहना पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह, उगहनी के मुखिया राजवंश पासवान, रामपुर पंचायत की मुखिया के पति धर्मेद्र सिंह, हट्टा पंचायत की मुखिया के पति पारस पासवान और सदोखर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष हैं।

एसपी आशिष भारती ने कहा कि मौके पर से मकान मालिक रवींद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। भारती ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की जांच कराई गई, जिसमें घर के मालिक को छोड़कर सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। खास बात ये है कि बिहार में शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?