हालात

‘शिव’ राज में छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत, चेकिंग के नाम पर वॉर्डन ने उतरवाए कपड़े

मध्य प्रदेश के सागर में डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी की 40 छात्राओं ने हॉस्‍टल वॉर्डन पर कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना को यूनिवर्सिटी ने दुर्भाग्‍यपूर्ण और निंदनीय बताया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मध्य प्रदेश में जांच के नाम पर छात्राओं के उतरवाए गए कपड़े

मध्य प्रदेश के सागर में डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में चेकिंग के नाम पर 40 छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने हॉस्‍टल वॉर्डन पर कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के मुताबिक, हॉस्टल में इस्‍तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन मिले थे, जिसके बाद हॉस्‍टल वॉर्डन ने छात्राओं के कपड़ उतरवार कर तलाशी ली।

हॉस्टल परिसर में इस्तेमाल किया हुआ नैपकिन मिलने से वॉर्डन काफी गुस्से में थी। यह पता करने के लिए कि किसने गंदा नैपकिन फेंका है, वॉर्डन ने छात्राओं की तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान वॉर्डन ने छात्राओं के कपड़े तक उतरवा लिए।

वहीं, इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर आरपी तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा, “छात्राएं मेरी बेटियों की तरह हैं और मैं उनसे माफी मांगता हूं।”

यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर ने आगे कहा, “मैंने सभी छात्राओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और अगर वॉर्डन को दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: बैंकिंग, रिलायंस के शेयरों में आई तेजी और US इन्फ्लेशन डेटा आते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल