हालात

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 40वीं पुण्यतिथि, शक्ति स्थल पहुंचकर राहुल गांधी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के दो सुरक्षा गार्डों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने 1, सफदरजंग रोड स्थित उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी थी।

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia 

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 40वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published: undefined

31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के दो सुरक्षा गार्डों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने 1, सफदरजंग रोड स्थित उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या से ठीक एक दिन पहले इंदिरा गांधी ने 30 अक्तूबर, 1984 को भुवनेश्वर में एक जनसभा में कहा था, “मैं आज यहां हूं कल शायद न रहूं। मुझे चिंता नहीं। मैं रहूं या नहीं रहूं। मेरा लंबा जीवन रहा है और मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा में बिताया। मैं अपनी आखिरी सांस तक ऐसा करती रहूंगी। जब मैं मरूंगी तो मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा।”

Published: undefined

इंदिरा गांधी का जीवन

19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म जवाहर लाल नेहरू के घर था। इंदिरा गांधी में भी गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। महज 11 वर्ष की आयु में इंदिरा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बच्चों की वानर सेना बनाई थी। 1938 में वह औपचारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुईं। जब जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा गांधी ने उनके साथ काम करना शुरू किया। शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में इंदिरा गांधी को देश के शक्तिशाली पद यानी प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...

  • ,
  • दिल्ली पुलिस में शीर्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादला, विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और कई डीसीपी इधर से उधर