हालात

मोदी कैबिनेट के सबसे बड़े विस्तार में 43 मंत्रियों ने ली शपथ, यूपी से 14 मंत्रियों के होने से बना ‘चुनावी मंत्रिमंडल’

मोदी कैबिनेट के विस्तार का कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में पूरा हो गया है। इस विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। एक ओर जहां कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई, वहीं कई दिग्गज नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। इस विस्तार में मोदी मंत्रिमंडल में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। नए शामिल होने वाले मंत्रियों में असम से सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से नारायण राणे, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, बिहार से पशुपति कुमार पारस समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। जबकि, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है।

आज मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सपथ लेने वाले 15 नामों की बात करें तो इनमें नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव के नाम शामिल हैं।

वहीं शपथ लेने वाले 28 राज्य मंत्रियों की बात करें तो इस सूची में एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला के नाम शामिल हैं।

सबसे खास बात ये है कि इस विस्तार के साथ ही मोदी कैबिनेट में अकेले उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री समेत 15 मंत्रियों के हो जाने से इस चुनावी कैबिनेट भी कहा जा रहा है। दरअसल आज के विस्तार में यूपी से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, मोहनलाग गंज के सांसद कौशल किशोर, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी, महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, जालौन के सांसद भानुप्रताप वर्मा और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

वहीं कैबिनेट में पहले से ही वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी प्रधामंत्री हैं, जबकि लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, चंदौली के सांसद महेंद्रनाथ पांडेय, अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी, गाजियाबाद सांसद जनरल वी.के.सिंह, मुजफ्फर नगर के सांसद संजीव बालियान और फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति शामिल हैं।

आज के कैबिनेट विस्तार में जहां कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है तो वहीं कई दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा है। आज के विस्तार से पहले कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद, सूचना प्रसारण मंत्री रहे प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक, सामाजिक न्याय मंत्री रहे थावरचंद गहलोत, अश्विनी चौबे, बोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी, रतन लाल कटारिया की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’