हालात

इस कीड़े के काटने से ओडिशा में 5 और शिमला में 9 लोगों की हुई मौत, आप भी रहें सावधान! जानें इसके लक्षण

एक बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण शिमला में 9 और ओडिशा में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ओडिशा के भी कुछ हिस्सों में इसके मामले सामने आए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ओडिशा के बारगढ़ जिले में स्क्रब टाइफस के कारण 5 लोगों की जान चली गई है। इसके चपेट में आने से 4 लोग संक्रमित हो गए हैं। एक बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण शिमला में 9 और ओडिशा में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ओडिशा के भी कुछ हिस्सों में इसके मामले सामने आए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये बीमारी है क्या और कैंसे फैलती है. आइए जानते हैं इसके बारे में।

Published: undefined

स्क्रब टाइफस क्या है?

स्क्रब टाइफस एक संक्रामक रोग है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से फैलता है. ये घुन जैसा छोटा दिखता है। ये ज्यादातर घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे जानवरों के शरीर पर पाया जाता है। इसके संपर्क में आने पर या इसके काटने पर लोग इससे संक्रमित होते हैं। यह आमतौर पर भारत सहित एशिया और प्रशांत क्षेत्र में पाया जाता है।

स्क्रब टाइफस के लक्षण

ठंड लगना
सिरदर्द
गहरे रंग की पपड़ी जैसा घाव
बढ़े हुए लिम्फ नोड
शरीर पर लाल धब्बे या चकत्ते
सूखी खांसी
शरीर में दर्द
मांसपेशियों में दर्द
लाल आंखें
भ्रम
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण और मेनिनजाइटिस हो सकता है

संक्रमित होने के करीब 10 दिन बाद लक्षण शुरू होते हैं। ये इतना खतरनाक होता है कि ये कई अंगों के फेल्योर का कारण भी बन सकता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined