
कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलाका ने ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को निर्देशित करना चाहिए कि वह ठोस कदम उठाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया।
ओडिशा के कोरोपुट से लोकसभा सदस्य उलाका ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों के भीतर राज्य में सामूहिक बलात्कार के 54 मामले दर्ज किए गए हैं और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध की जघन्य घटनाएं हुई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब विधानसभा में कांग्रेस के विधायक यह मुद्दा उठाते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है।’’ उलाका ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री एक समिति बनाएं और राज्य सरकार को ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित करें।’’
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए