
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नेल्लोर जिले के टोडेरू गांव में एक तालाब में छह लोगों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि 10 लोग एकसाथ तालाब में घुसे थे, जिसमें छह लोग डूब गए और चार सुरक्षित रूप से भागने में सफल रहे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए