हालात

मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ भंडारे का आयोजन, रोकने पहुंची पुलिस पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

शिवपुरी के राजगढ़ गांव में रविवार की शाम को पूजा-पाठ के बाद भंडारा चल रहा था। काफी भीड़भाड़ वाला यह धार्मिक आयोजन कोरोना को रोकने के मकसद से किया गया था। जबकि, कोरोना वायरस के फैलाव का बड़ा कारण मास्क का उपयोग न करना और भीड़ का जमा होना माना जा रहा है।

साभारः जी न्यूज
साभारः जी न्यूज 

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस को रोकने में शिवराज सरकार की नाकामी के चलते अब लोग अंधविश्वास का सहारा लेने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले में सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कोरोना को रोकने के लिए पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया था। जब पुलिस भंडारे को रोकने पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें कई पुलिस वालों को चोट आई है।

Published: undefined

बताया गया है कि जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में रविवार की शाम को पूजा-पाठ के बाद भंडारा चल रहा था। काफी भीड़भाड़ वाला यह धार्मिक आयोजन कोरोना को रोकने के मकसद से किया गया था। हालांकि, कोरोना के फैलाव का बड़ा कारण मास्क का उपयोग न करना और भीड़ का जमा होना माना जा रहा है।

Published: undefined

यही कारण था कि जानकारी मिलने पर पुलिस इस आयोजन को रोकने पहुंची थी। लेकिन पुलिस को देखते ही भीड़ ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। इस हमले में छह पुलिस जवानों को चोट आई है। इन सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।

Published: undefined

पुलिस अधिकारी राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें राजगढ़ गांव से फोन आया था कि गांव में तालाब के पास बने माता के मंदिर पर गांव के लोग भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें काफी संख्या में भीड़ एकत्रित है और कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से विवाद हो गया। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर तितर-बितर किया। इसके बाद भी 8-10 लोग बैठे रह गए। पुलिस ने जब उन्हें भी घर जाने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...