
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले चरण के लिए हो रही वोटिंग में 3 बजे तक 78.77 मतदान हो गया है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में आज हो रहे चुनाव में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
Published: undefined
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत जारी मतदान में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया। यहां 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है।
Published: undefined
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।
Published: undefined
इसके अलावा, गुजरात के उमरेठ में हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.66 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के राहुरी में हो रहे उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, 4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद नतीजों की सही जानकारी सामने आएगी।
Published: undefined
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined