
राज्यसभा में रविवार को जबरदस्त हंगामा होने के एक दिन बाद राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कई सांसदों को सदन से निंलबित कर दिया। ये वो सांसद हैं जिन पर संसद में हंगामा करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है।
Published: undefined
इस प्रस्ताव को संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने आगे बढ़ाया और सदन ने तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन, कांग्रेस के राजीव सातव, रिपुन बोरा, नासिर हुसैन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और के.के. रागेश और माकपा के ई. करीम को निलंबित कर दिया।
Published: undefined
राज्यसभा में ध्वनि मत से प्रस्ताव मंजूर किए जाने के बाद सदस्यों ने नारेबाजी की। इससे पहले, सभापति नायडू ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन है और 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'निंदनीय' है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
Published: undefined
नायडू ने उप सभापति का बचाव किया और कहा कि उपसभापति ने नियम का पालन किया है रविवार को जब सदन में सांसदों को सदन की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करते देखा गया, तृणमूल सांसद डेरेक आसन के पास पहुंच गए और नियम पुस्तिका का हवाला देते हुए माइक छीनने की कोशिश की। उन्होंने कृषि से जुड़े विधेयकों को काला कानून बताते हुए नियम पुस्तिका को फाड़ डाला। जिसके कारण सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा।
Published: undefined
तृणमूल नेता को यह कहते हुए भी सुना गया, "आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।" एक समय, सदन की कार्यवाही का संचालन करने वाले डिप्टी चेयर के सहयोगियों को उन्हें ढाल बनाने के लिए आगे आना पड़ा। बार-बार अनुरोध के बावजूद, कई विपक्षी सदस्य कृषि विधेयकों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए वेल तक भी पहुंच गए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined