हालात

बिहार में आकाशीय बिजली ने फिर बरपाया कहर, 8 लोगों की गई जान

बिहार में आकाशीय बिजली मौत बन लोगों पर गिर रही है। प्रदेश में शुक्रवार को ठनका(आकाशीय बिजली) गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में आकाशीय बिजली ने फिर से कहर बरपाया है। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग पांच जिलों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से फोन पर मिली सूचना के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। लखीसराय में दो, समस्तीपुर में तीन और गया, बांका और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

इससे पहले, राज्य में गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हुई थी। इनमें पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, समस्तीपुर में सात, कटिहार में तीन, शिवहर और मधेपुरा में दो-दो और पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

इससे भी पहले, मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 26 जून को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से 96 लोगों की मौत हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार