हालात

लुधियाना ब्लास्ट केस में एक बड़ी कामयाबी, जर्मनी में गिरफ्तार हुआ आरोपी जसविंदर मुल्तानी

बताया जा रहा है कि जसविंदर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर काम कर रहा था। उसने आईएसआई के इशारे पर लुधियाना कोर्ट में धमाके की साजिश रची थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। धमाके के आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक, भारत के अनुरोध पर जर्मनी की पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि जसविंदर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर काम कर रहा था। उसने आईएसआई के इशारे पर लुधियाना कोर्ट में धमाके की साजिश रची थी।

गौरतलब है कि बीते 23 दिसंबर को पंजाब में लुधियाना के कोर्ट में धमाका हुआ था, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे। बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि बम लगाते वक्त धमाका हो गया था और बम लगाने आया पंजाब पुलिस का बर्खास्त कॉन्स्टेबल गगनदीप धमाके की चपेट में आकर मर गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'