हालात

पंचकूला में खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, कई छात्र घायल

पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ घूमने के लिए पंचकूला मोरनी हिल्स जा रहे थे। मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के पंचकूला में शनिवार को बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा पंचकूला में मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर बस तेज गति से चला रहा था, जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। घायल बच्चों को बस से तुरंत बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल भेजा गया। सीएमओ खुद मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ घूमने के लिए पंचकूला मोरनी हिल्स जा रहे थे। मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 45 बच्चे और तीन अन्य लोग सवार थे।

हादसे में घायल हुए बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को हादसे की जानकारी दे दी है। हालांकि, अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि कितने बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द