हालात

हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, अब तक 18 लोगों की मौत, कई दबे, बचाने की कोशिश जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है और अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, अब तक 18 लोगों की मौत, कई दबे, बचाने की कोशिश जारी
हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, अब तक 18 लोगों की मौत, कई दबे, बचाने की कोशिश जारी फोटोः IANS

देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से जुड़ा है, जहां मंगलवार शाम को भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकला भारी मलबा यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पर आ गिरा। इस घटना में अब तक 18 लोगों की मौत की खबर है। जबकि अभी भी 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है। अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है।

Published: undefined

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुई।उन्होंने बताया कि बस में 30-35 यात्री सवार थे और यह मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से 18 शव बरामद किये जा चुके हैं। बचाव कार्य में लगे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस पर गिर पड़ा और यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Published: undefined

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हवाले से एक्स पर लिखा, ''बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।"

Published: undefined

पोस्ट में आगे लिखा गया, ''रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।" इससे पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...