हालात

कम होने का नाम नहीं ले रही ट्वीटर की मुश्किलें, एमडी और इंडिया हेड पर एक और केस, इस बार आरोप बेहद गंभीर!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय नक्शे से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी और इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय नक्शे से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी और इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर निवासी अधिवक्ता प्रवीण भाटी ने थाने में एक शिकायती तहरीर दी थी। भाटी ने बताया कि ट्विटर द्वारा भारत का एक ऐसा मानचित्र पेश किया गया, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत में नहीं बल्कि अलग देश के तौर पर चिन्हित किया गया। जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई है। जनमानस की भावनाएं भी आहत हुई है। इसी कारण मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उनके द्वारा दो पदाधिकारियों को नामित किया गया है। तहरीर के आधार पर मनीष माहेश्वरी और अमृता त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

भाटी की शिकायत पर ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को अपनी वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रांत सह संयोजक बजरंग दल के प्रवीण भाटी ने बताया, '' इस हरकत से देश के अन्य युवाओं की तरह मुझे भी ठेस पहुँची। यह भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है । बचपन से जो सही नक्शा हमने देखा और पढ़ा है, उसको आप कौन होते है अधूरा दिखाने वाले। आप भारत की अखंडता संप्रभुता पर हमला कर रहे हैं। इस पर किसी ना किसी को तो आगे आना ही था। बजरंग दल युवा देशभक्तों का संगठन है, इस नाते हमने आगे आकर पहल की है।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Jun 2021, 2:34 PM IST

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल