हालात

राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

खुफिया इनपुट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा देश भर के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बना सकता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल इस आतंकी संगठन के निशाने पर हैं।

राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश!
राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश!  फोटोः IANS

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि, लश्कर-ए-तैयबा आतंकी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद से राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खबर है कि लश्कर से जुड़े आतंकी लाल किले के आसपास एक बार फिर धमाके की साजिश रच सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को भी निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।

Published: undefined

खुफिया इनपुट में क्या है?

मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, लश्कर के आतंकी भारत में खौफनाक साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। लश्कर आतंकी 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद से ही यह प्लान बना रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

खुफिया इनपुट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा देश भर के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बना सकता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल इस आतंकी संगठन के निशाने पर हैं।

Published: undefined

पिछले साल दिल्ली में हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि, पिछले साल 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में एक ब्लास्ट हुआ था। उस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिस गाड़ी का इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया था, वह करीब तीन घंटे तक लाल किला क्षेत्र की पार्किंग में खड़ी रही थी। उस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों ने कई जगह छापेमारी की थी। जांच के दौरान एक आतंकी मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ था, जिसके तार फरीदाबाद से जुड़े पाए गए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी', संसद में राहुल बोले- यह शर्मनाक कानून, इसे वापस लिया जाए

  • ,
  • 'महिला आरक्षण सिर्फ मुखौटा, परिसीमन के जरिये खुद को सशक्त बनाना बीजेपी का असली मकसद', डिंपल यादव का आरोप

  • ,
  • विपक्ष ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को दी बधाई, लोकसभा उपाध्यक्ष का मुद्दा भी उठाया, खड़गे बोले- सात वर्षों से...

  • ,
  • दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, टेंपो ट्रेवलर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

  • ,
  • 'परिसीमन की कवायद ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगी', थरूर का तंज- इतनी ही जल्दबाजी आपने डिमोनेटाइजेशन में भी दिखाई थी