हालात

वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगलों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, यात्रा प्रभावित नहीं

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के पास जंगल में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये आग दूर पहाड़ी पर लगी और इसके चलते श्रद्धालुओं की यात्रा पर कोई असर नहीं हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगल में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी हालात पर काबू पाया गया है और यात्रा प्रभावित नहीं हुई है। इस जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी है।

बोर्ड के मुताबिक, वैष्णो देवी श्राइन वन क्षेत्र में मंगलवार को लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। मंदिर की यात्रा अप्रभावित रही। इससे पहले भी माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के जंगलों में आग लगने का मामला सामने आया था। उस समय मंदिर तक जाने वाले सभी रास्तों को भी बंद कर दिया गा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Dec 2021, 8:48 AM IST

  • खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी