हालात

मध्य प्रदेश के भिंड में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और पिकअप को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ये व्यक्ति किसी मांगलिक कार्यक्रम से भात देकर लौटे थे। वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान तेज डंपर ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक और पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ये व्यक्ति किसी मांगलिक कार्यक्रम से भात देकर लौटे थे। वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान तेज डंपर ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, बाकी अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र में भिंड-इटावा रोड पर जवाहरपुरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और लोडिंग पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर हैं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, भवानीपुरा गांव के निवासी गिरीश वंसल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी बहन के घर भात देने के लिए जवाहरपुरा गांव आए थे। जब ये सभी वापस लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से लोडिंग पिकअप में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद