हालात

राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 6 युवकों की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। अधिकांश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना बीती रात करीब 11 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास घटी, जिसमें छह युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कालाखो गांव के रहने वाले ये युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में चली गई। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Published: undefined

घायल युवक ने भी तोड़ा दम

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। अधिकांश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर तरफ रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

Published: undefined

मृतकों की पहचान लोकेश योगी, दिलखुश योगी, मनीष योगी, समय सिंह योगी, अंकित बैरवा और नवीन के रूप में हुई है। चार शव सिकंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं, जबकि एक शव दौसा जिला अस्पताल और एक शव जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को आज परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, और शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined