हालात

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 8 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

कटिहार के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक एसयूवी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के कटिहार जिले में एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुआ जब कार सवार लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया, "समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक एसयूवी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सभी पुरुष थे। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सभी सुपौल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि ये सभी एसयूवी में सवार थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों

  • ,
  • जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरव दास और अशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दिपके बोले- 'आप प्रतिरोध को नहीं दबा सकते'

  • ,
  • राहुल गांधी के घर आज ‘चाय’ पर जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आगे की रणनीति पर चर्चा संभव, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे

  • ,
  • मौसम अपडेट: राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश के आसार, दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

  • ,
  • दिल्ली: प्रदर्शन के चलते आज भी ट्रैफिक पर असर, कई प्रमुख मार्गों पर जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी