हालात

मध्य प्रदेश: खंडवा में भीषण सड़क हादसा! ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 10 घायल, सीएम शिवराज ने जताया दुख

हादसे की जानकारी देते हुए एसपी विवेक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से एक ही परिवार के लोग किसी घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम मेढापानी से आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। छनेरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से हरदा जिले के छीपाबड़ अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे की जानकारी देते हुए एसपी विवेक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से एक ही परिवार के लोग किसी घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम मेढापानी से आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा, “हादसे में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन की दुखद सूचना मिली है। वे ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना करते हैं।”

सीएम शिवराज ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। खंडवा से यूनीवार्ता के अनुसार, खंडवा जिले के छनेरा थाना क्षेत्र के धनारा गांव के पास कल रात ट्रेक्टर ट्राली पलटने की वजह से यह हादसा हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी