हालात

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 35 घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे देवा शरीफ

यह सड़क हादसा सिधौली कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 36 से ज्यादा लोग देवा शरीफ जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली में हादसा हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली की बस-ट्रक की टक्कर होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सीतापुर के एसएसपी ने बताया कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रही बस से टक्कर हुई बाद में पीछे से आ रही ट्रक ने भी ट्रॉली को टक्कर मारी। 4 की मौके पर मृत्यु हुई, 4 गंभीर रूप से घायल हैं, कुल 30-35 लोग घायल हैं। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

यह सड़क हादसा सिधौली कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 36 से ज्यादा लोग देवा शरीफ जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली में हादसा हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार