
देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक बस की टक्कर होने के बाद, उनके पीछे मौजूद कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए और उनमें आग लग गयी। इस घटना में एक महिला की मृत्यु हो गयी और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात होटल गॉडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर पर हुआ, जहां रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ने एक टैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद, एक स्कार्पियो बस से टकरा गई और उसके बाद एक-एक करके दो अन्य वाहन भी टकरा गए।
Published: undefined
पुलिस ने बताया कि वाहनों की टक्कर से संभवत: स्कार्पियो के सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
आग लगने के बाद दुर्घटना स्थल पर धुएं का गुबार छा गया और अफरा-तफरी मच गयी। लोग वाहनों से उतरकर बाहर की ओर भागने लगे। इस बीच, दुर्घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
Published: undefined
हालांकि, पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के दौरान एक महिला ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद की रहने वाली कुसुम (30) के रूप में हुई है।
हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 15 अन्य व्यक्ति घायल भी हुए, जिन्हें पुलिस व दमकल कर्मियों द्वारा हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published: undefined
हादसे के कारण राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।
सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के बिजनौर और नजीबाबाद के रहने वाले थे जो देहरादून में झंडा मेले में भाग लेने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे।
घायलों में चार महिलाएं और 12 वर्ष से कम उम्र के सात बच्चे भी शामिल है। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक कासिफ (23) भी घायल हुआ, जो मुजफफरनगर के शामली का रहने वाला है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined