हालात

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जीप और बस में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, दो घायल

हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सिहोरा शहर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सुबह प्रयागराज से तेज गति से आ रही एक जीप की एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे 6 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह घटना खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास हुई। कर्नाटक में पंजीकृत जीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। नतीजतन, वाहन पहले सड़क के डिवाइडर पर एक पेड़ से टकराया, फिर उछल कर राजमार्ग के दूसरी ओर चला गया तथा विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सिहोरा शहर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित प्रयागराज से लौट रहे थे और जबलपुर के रास्ते कर्नाटक जा रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि थोड़ी देर रुकने के बाद, बस चालक अपने वाहन के साथ मौके से चला गया। उन्होंने कहा कि बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला