
नई दिल्ली के कालकाजी इलाके दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक किर्गिज़स्तान की एक महिला और उसके बेटे का शव घर से मिला। जांच में पता चला है कि महिला अपने बेटे के साथ सोमवार रात को ही के-22 कालकाजी में रहने आई थी।
खबरों की मानें तो दोनों की चाकू से वार कर हत्या की गई है। महिला पर पांच और बेटे पर चार से पांच बार चाकू से वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए