
मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मुलुंड (वेस्ट) के एलबीएस रोड पर मेट्रो पिलर के सीमेंट का एक बड़ा हिस्सा एक चलते हुए ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे 2-3 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: undefined
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता की न कोई फ़िक्र है, न ही जान की कोई कीमत।
कांग्रेस ने अपने 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, मुंबई में मेट्रो पिलर का स्लैब टूटकर सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना बीजेपी सरकार की भीषण लापरवाही और भ्रष्टाचार का सबूत है, जहां जनता की न कोई फ़िक्र है, न ही जान की कोई कीमत।"
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूरे देश में बीजेपी सरकार का घटिया इन्फ्रास्ट्रक्चर लोगों की जान ले रहा है, लेकिन जिम्मेदारी के नाम पर कोई सामने नहीं आता।
Published: undefined
शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास मेट्रो का कंस्ट्रक्शन चल रहा था, तो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूट गया और सीधे नीचे जा रहे रिक्शा पर जा गिरा। यह शनिवार (14 फरवरी) को दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ। पता चला है कि इस भयानक हादसे के वक्त ऑटो में 3 से 4 लोग सवार थे।
Published: undefined
हादसा इतना भयानक था कि ऑटो रिक्शा चकनाचूर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी), स्थानीय पुलिस, मेट्रो स्टाफ और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एम्बुलेंस से पास के हॉस्पिटल ले जाया गया है।
Published: undefined
ऑटो रिक्शा के अलावा एक कार भी चपेट में आई। उसका आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच, इस हादसे से एलबीएस रोड पर ट्रैफिक में बड़ी रुकावट आई।
घायलों की हालत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरने का सही कारण भी अभी पता नहीं चला है। हालांकि, इस घटना के बाद मेट्रो प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा उपायों पर सवाल उठ रहे हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined