
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान में जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक संदिग्ध बक्से से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जम्मू पुलिस और सेना द्वारा सुबह (23/11/23) एलओसी के पास पल्लनवाला के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए संयुक्त तलाशी अभियान में एक संदिग्ध बॉक्स बरामद किया गया।
Published: undefined
पुलिस ने बताया कि बॉक्स खोलने पर बैटरी से लैस एक आईईडी, एक पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन, पिस्तौल की 38 राउंड गोलियां, नौ ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि एफआरआई दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined