हालात

मुंबई के ताड़देव इलाके में रहायशी इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौक पर, आग पर काबू पाने में जुटीं

मुंबई के ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई है। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई है। यह आग लेवल 3 की बताई जा रही है। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि आग में तीन लोग झुलसे हैं, जिन्हें अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर एंबुलेंस मौजूद है।

Published: 22 Jan 2022, 9:03 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Jan 2022, 9:03 AM IST