
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कंपनी में भीषण आग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ये आग एक एक्सपोर्ट कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि आग की वजह से पूरी बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, आग नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र के अंतर्गत मस्किन इंटरनेशनल बी-39 में लगी है। आग की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined