
तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। इस घटना में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया गया कि आग बिल्डिंग में स्थित एक गोदाम में लगी। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
खबरों की मानें तो बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम में कई केमिकल्स रखे थे। इसी गोदाम में ही एक कार की रिपेयरिंग भी चल रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां एक स्पार्क से केमिकल्स ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे कमरे से होते हुए अपार्टमेंट में फैल गई। इसी की चपेट में आकर 9 लोगों की जान चली गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए