
उत्तर प्रदेश के काकोरी में भीषण आग लगी है। जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग के केबल तारों में ये भीषण आग लगी है। जिसके बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई है।
जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं आग बुझाने के लिए स्थानीय पुलिस भी मदद में आगे आई है। आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined