हालात

नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

फायर विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते कार में लगी एसी के तारों में शॉर्ट सर्किट होता है। जिसकी वजह से आग लगने की ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

देश के कई हिस्सों के साथ ही नोएडा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दूसरी तरफ आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच नोएडा से कार में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। 

 इस घटना में एक चलती कार में आग लग गई और कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1.55 बजे सुपरटेक मॉल सेक्टर-61 के सामने फ्लाईओवर पर सेक्टर-71 से अट्टा मार्केट सेक्टर-18 की ओर जाती कार (डीएल 16 डीएन 4540) में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते कार में लगी एसी के तारों में शॉर्ट सर्किट होता है। जिसकी वजह से आग लगने की ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं।

 अधिकारियों के मुताबिक कार की वायरिंग काफी पुरानी होने की वजह से भी कई गाड़ियों में आग लगने की घटना सामने आती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एसआईआर तत्काल रोका जाए, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या अभियोजन से कम कुछ भी मंजूर नहींः कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस