हालात

कोरोना के कहर के बीच बिहार से शर्मसार करने वाली तस्वीर! कूड़े के ठेले पर शव ले जाते दिखे निगम कर्मी, वीडियो वायरल

नगर निगम के कूड़े के ठेले पर कोरोना मरीज का शव ले जाते वीडियो सामने आने के बाद बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि पहले तो लोग अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहे हैं। इसके बाद शवों का अपमान किया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देशभर में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। स्वास्थ्य व्यवास्थाओं की बिगड़ी तस्वीर अब बिहार से सामने आई है। आलम यह है कि यहां कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों लोगों के शवों का अपमान किया जा रहा है। बिहार के नालंदा से परेशान करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम के ठेले पर करोना से मरने वाले मरीज के शव को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि पहले तो लोग अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहे हैं। इसके बाद शवों का अपमान किया जा रहा है। जाहिर ऐसे ठेलों पर नगर निगम कचरे उठाने का काम करता है। ऐसे में सवाल यह कि क्या अब कचरे उठाने वाले ठेले पर शवों को ले जाया जाएगा? क्या सरकार एंबुलेंस तक इंतजाम नहीं कर सकती? यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अभी कुछ दिन पहले ही जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष ने उन एंबुलेंस से पर्दा उठाया जो बीजेपी सांसद के सांसद निधि से खरीदे गए, लेकिन इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

पप्पू यादव द्वारा यह मामला उजागर करने के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था। मामले को उजागर करने वाले पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पप्पू यादव की गिरफ्तार पीर सफाई दी। गिरफ्तारी के पीछे पुलिस ने हवाला दिया था कि पप्पू यादव ने कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 May 2021, 10:02 AM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 7 दिन बाद संभला बाजार, टेलीकॉम कंपनियों को केंद्र के सख्त निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • कांग्रेस ने उत्तराखंड में SIR में ‘गड़बड़ियों’ के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरना दिया, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

  • ,
  • जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • खेल: अपने कैरियर को लेकर रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा अपडेट और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से मांजरेकर हैरान