हालात

बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

एसपी ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुबह हाइवे किनारे खड़े ट्रक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Published: undefined

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सबराबाद गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सुबह कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर गांव निवासी बनकी मैथी (40) और पंचगोपल मैथी (70) शामिल है।

Published: undefined

हादसे में घायल भाविन सोलंकी, फादमा मैथी और जैसी मैथी को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि कार में सवार लोग गुजरात से कोलकाता जा रहे थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...